15 अगस्त का दिवस एक एतिहासिक दिवस है क्योकि इस दिन सदियों
से मिली गुलामी की बेड़ियों से मुक्ति मिली थी | जो आजाद भारत का स्वपन, हर
भारतवासी ने देखा था, वो साकार हो गया था | यह 15 अगस्त, 1947 का दिन था | जिस दिन
हमें अंग्रेजो की गुलामी से आज़ादी मिली थी | इस दिन को हम सभी भारतवासी बहुत ही
उत्सव और हर्षौल्लास के साथ मनाते है | 15 अगस्त 1947 को पहला झंडा ध्वजारोहण किले
की प्राचीर से हमारे पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरु के द्वारा हुआ था |
और उन्होंने एक तेजस्वी भाषण द्वारा जनता को संबोधित किया था | यह दिन हमें बहुत सारे
सपूतों के बलिदान द्वारा प्राप्त हुआ था, जिसमे मुख्यतः महात्मा गाँधी, जवाहर लाल
नेहरु, सरदार वल्लभ भाई पटेल, शहीद भगत सिंह, नेताजी सुभाष चन्द्र बोस, बल गंगाधर
तिलक, मोहम्मदजिन्हा आदि के नेतृत्व मे आज़ादी की लड़ाई लड़ी गयी और इनमे से कुछ लोग
शहीद हो गए | और उनके अथक प्रयासों द्वारा हमें यह आज़ादी प्राप्त हुई |
इस वर्ष भारत अपना
74वा स्वतंत्रता दिवस मनायेगा | स्वतंत्रता दिवस को हम सब राष्ट्रीय त्योहार के
रूप मे मनाते है | इस दिन सम्पूर्ण भारत के सरकारी व प्राइवेट संस्थानों की छुट्टी
होती है | इस दिन सब जगह झंडा फेहराया जाता है व ‘ जन-गन-मन‘ का राष्ट्र गान गाया
जाता है | इस दिन कई जगह देशभक्ति के गीत व नारे भी लगाये जाते है | स्वतंत्रता
दिवस के दिन प्रधानमंत्री, दिल्ली के लाल किले पर झंडा फहराते है और राष्ट्र को
संबोधित करते है | इस अवसर पर प्रधानमंत्री को 21 तोपों की सलामी दी जाती है |
स्वतंत्रता दिवस की तैयारी 1महीने पहली ही शुरू हो जाती है |
स्कूल और कॉलेजों मे सांस्कृतिक कार्यक्रमों, प्रतियोगिताओ, भाषणों और
प्रश्नोतरी प्रतियोगोताओ का आयोजन किया जाता है | इस अवसर को मनाने के लिए बच्चे
तिरंगे वाली पतंग भी उड़ाते है | बाज़ार मे तिरंगे आकार की रंगों वाली पतंग बेचींजाती
है व उपलब्ध होती है | इस वर्ष कोरोना वायरस महामारी की वजह से पीएम मोदी का भाषण ऑनलाइन
प्रसारित किया जायेगा | प्रधानमंत्री मोदी दिल्ली के लाल किले के प्राचीर से झंडा
फहराने के लिए ही जायेगे | इसके आलावा लोग स्वतंत्रता दिवस पर शायरी, स्वतंत्रता
दिवस की हार्दिक शुभकामनाये, कोट्स, मेसेज, सन्देश, स्वतंत्रता दिवस के sms,
स्वतंत्रता दिवस की ड्राइंग, 15अगस्त की फोटो एक दूसरे को भेजते है | मिठाइयाँ
बाटी जाती हैं | स्वतंत्रता दिवस के दिन सभी महापुरुषों, शहीदोंको श्रद्धांजलि दी जाती हैं जिन्होंने स्वतंत्रता हेतु अपना बलिदान दिया था |
इस दिन की याद आते ही उन शहीदों के प्रति श्रद्धा से सिर अपने आप ही झुक
जाते है जिन्होंने स्वतंत्रता की लड़ाई मे अपने प्राणों की आहुति दी थी | इस्सलिये
हमारा यह कर्त्तव्य बनता है कि हम राष्ट्र के लिए तन,मन धन से हर वक़्त समर्पित रहे
| देश का नाम विश्व मे रोशन हो, ऐसा कोई काम करे | एकता की भावना को हमेशा अपने
दिल मे बनाये रखे | हमारे लिए स्वतंत्रता दिवस का बहुत महत्त्व है| हमें अच्छे
कार्य करने चाहिए और देश को आगे बढाना चाहिए|