![]() |
Chinese Army PLA क्यों कमज़ोर है ? || Rama Deepak || LIVE IMAGE |
Chinese Army को Peoples Liberation Army कहा जाता है | PLA में करीबन 2 Million सैनिक भर्ती है और यह 5 Theatre Commend में विभाजित है | PLA का कंट्रोल कम्युनिस्ट पार्टी के हेड के हाथ में है | आज ये कंट्रोल चाइना के राष्ट्रपति Xi Zinping के हाथ में है | PLA आर्मी पार्टी के प्रति वफादार है ना कि चीन की जनता के लिए और ना ही चीन के लिए | PLA में भर्ती के दौरान काफी कमियां हैं | चीन में वन चाइल्ड पॉलिसी के अंतर्गत आम व्यक्ति चीनी सेना में भर्ती नहीं होना चाहता था | अब चीनी सरकार ने हर नागरिक के लिए ये Mandatory कर दिया है कि उसे Army में अपनी सेवाएं देनी होंगे| PLA का 20% सैनिक 2 साल के लिए सेना में भर्ती होता है|
PLA मे भर्ती होने में जो फिटनेस Criteria है वह भी इसी कारण काफी कम है | PLA में क्योकि 2 साल प्रत्येक नागरिक के लिए ज्वाइन करना जरूरी है इसलिए सितंबर में 20% सेना का भाग बदल जाता है,अतः सितंबर से मई के महीने में PLA कमजोर रहती है| आर्मी ट्रेनिंग भी काफी कमजोर है PLA की युद्ध नीति Assassins Mace पर आधारित है, यानी धोखेबाजी का युद्ध - गोरिल्ला युद्ध |
चीनी सेना में भ्रष्टाचार बहुत ज्यादा है, वियतनाम से युद्ध के बाद Communist सरकार ने चीनी सेना की Funding बहुत कम कर दी थी और सैनिकों को छूट दे दी थी, कि वो अपनी इनकम बढ़ाने के लिए बिजनेस भी कर सकते हैं | अतः चीनी सेना एक Highly Corrupted Army है | चीनी नागरिक 25 साल तक शादी नहीं कर सकता और वन चाइल्ड पॉलिसी के अंतर्गत कन्या भ्रूण हत्या बहोत जादा रही है अत: जनसंख्या मे लिंग अनुपात बहुत खराब है |
चीनी सैनिक 25 साल तक की उम्र तक शादी नहीं कर सकता और वह पति पत्नी तब तक साथ नहीं रह सकते जब तक Army में उन्हें 10-12 साल तक की सर्विस पूरी ना हो जाए | चीनी सैनिकों को high-altitude एरिया में Deploy करते समय उन्हें Oxygen enriched barrack दिए जाते हैं - क्योंकि high-altitude में ऑक्सीजन का लेवल कम होने के कारण आम आदमी को सांस लेने में कठिनाई होती है | High-altitude में चीनी सरकार अपने सैनिकों को जो सुविधा देती है वह उनकी कमजोरी बन जाती है |अंत में यह सभी कमियां चीनी सेना PLA को एक कमजोर सेना बनाती है |
- Rama Deepak
M.A. Hindi
M.A. Mass Communication