![]() |
Salman Rushdie कोन हैं ? || Rama Deepak || LIVE IMAGE |
सलमान रशदी एक बहुत ही विवादास्पद शख्सियत है | सलमान रशदी को दो चीजों के लिए जाना जाता है - पहला उनकी लिखी किताबें और दूसरा उन पर आयत फतवे के लिए | इस्लाम ने उन को बेदखल कर दिया हालांकि यह मुस्लिम हैं परंतु इन्हे मुस्लिम नहीं माना जाता | कारण इनकी लिखी किताब सैटेनिक वर्सेस है | सैटेनिक वर्सेस भारत में और अन्य कई देशों में बैन(Ban) है |
अयातुल्लाह खोमेनी ने इनके खिलाफ फतवा जारी कर दिया था कि जहां कहीं सलमान रशदी मिले उन्हें मार दिया जाए | सलमान रशदी मुंबई शहर में कश्मीरी मुस्लिम फैमिली में पैदा हुए | सलमान रशदी की तीन बहने थी और इनकी शिक्षा दीक्षा मुंबई और कैंब्रिज में हुई |
सलमान रशदी ने चार शादियां करी | सलमान रशदी की पहली नोवल Grimus उन्होंने 1975 में लिखी | क्योंकि वह एक इतिहास के स्टूडेंट थे इसलिए उनके उपन्यासों में इतिहास और Present दोनों का मिलाजुला ताना बाना होता था | सलमान रशदी ज्यादातर Fiction लिखते हैं | उनकी नोवल Midnight Children पर मशहूर डायरेक्टर दीपा मेहता ने फिल्म भी बनाई | Shame उपन्यास के लिए उन्हें बेहतरीन पुस्तक का पुरस्कार मिला |
1988 में इनकी चौथी किताबSatenic Verses आई | जिसने सलमान रशदी को एक Controversial लेखक बना दिया | मुसलमानों के अनुसार सलमान रशदी ने Satenic Verses में Prophet के बारे में कुछ गलत बातें कहीं है और इसीलिए ईरान के Supreme Leader अयातुल्लाह खोमेनी ने सलमान रशदी को मारने का फतवा जारी कर दिया |
सलमान रशदी अपनी जान बचाकर रातों-रात भागे और उन्होंने अपना नाम बदल कर Joseph रखलिया | 1989 में भारत ने Satenic Verses पर Ban लगा दिया | सलमान रशदी ने कुल 14 किताबें लिखी | सलमान रशदी कुल मिलाकर एक विवादास्पद व्यक्तित्व है |
M.A. Hindi
M.A. Mass Communication